फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केस मास्टर प्रतियोगिता में यशिका, उपासना और तानिया की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से केस मास्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, ऑनलाइन फ्रॉड, सूचना का अधिकार, आयकर अधिनियम, वस्तु एवं सेवा कर, वस्तु विक्रय अधिनियम और बौद्धिक संपदा अधिकार रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने बताया कि द्वितीय वर्ष से यशिका, एमकॉम प्रथम वर्ष से उपासना और बीकॉम तृतीय वर्ष से तानिया वर्मा की टीम प्रथम स्थान पर रही। एमकॉम प्रथम वर्ष से छवि, एमकॉम द्वितीय वर्ष से प्रियंका और बीकॉम तृतीय वर्ष से कीर्ति और बीकॉम तृतीय वर्ष से रोहिणी, एमकॉम प्रथम वर्ष से नंदिनी और एमकॉम द्वितीय वर्ष से मानसी की टीम को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम छात्राओं के बीच आलोचनात्मक और कानूनी जागरूकता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक लाभदायक होते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुषमा हुड्डा, रेखा सैनी, कीर्ति बंसल, वंशिका, ज्योतिका, ममता और मीना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें