08जेएनडी44 : डीन ऑफ अकादमिक को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र। स्रोत संगठन
- फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री को बुके भेंट करते जिलाध्यक्ष।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में किसान छात्र एकता संगठन ने सोमवार को डीन ऑफ अकादमिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सेमेस्टर में जारी शैक्षणिक अव्यवस्थाओं पर गंभीर आपत्ति जताई। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार 90 दिनों की कक्षाएं अभी पूर्ण नहीं हुई हैं।
कई विभागों में सिलेबस अधूरा है और नियमित कक्षाएं भी पूर्ण नहीं लगीं। इसके बावजूद विभाग जल्दबाजी में सेशनल और दिसंबर फाइनल परीक्षाएं आयोजित कर रहे हैं जो छात्रों के हितों के विरुद्ध है। प्रधान गोविंद सैनी ने कहा कि अधूरी पढ़ाई में परीक्षाएं कराना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
छात्र नेता प्रयास ने कहा कि मांग है कि पढ़ाई पूरी हो और तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले। संगठन ने मांग की कि पहले 90 दिन का शिक्षण सुनिश्चित किया जाए। कक्षाएं कम लगी हैं वहां अतिरिक्त क्लासेज करवाई जाएं और सैशनल व फाइनल परीक्षाओं के बीच उचित अंतर रखा जाए। डीन ऑफ अकादमिक ने मुद्दों को सुनते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नवरत्न माथुर, विकास शादीपुरा और वेद पाथरी मौजूद रहे।