08जेएनडी25 : वार्ड 9 में खुला पड़ा मेनहोल। स्रोत राहगीर।
- फोटो : टूंडला के बन्ना स्थित वृद्धाश्रम में विरोध प्रदर्शन करते वृद्ध संवाद
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर 9 में खुले पड़े मैनहोल लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। वार्ड 9 के सुरेश, कृष्ण, गुड्डी ने बताया कि कई दिनों से सड़क के बीचों-बीच मैनहोल बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है।
सुबह और शाम के समय तो स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है क्योंकि सड़क पर रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। कई बार लोग खुले मैनहोल को देख नहीं पाते और फिसलने या गिरने की घटनाएं होने का डर बना रहता है।
महिलाओं ने कहा कि बच्चे गलियों में खेलते रहते हैं और खुले मैनहोल उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। लोगों ने कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
वार्ड 9 के पार्षद राहुल ने बताया कि सीवरेज के मैनहोल खुले होना प्रशासन की लापरवाही है। प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाना चाहिए।
वर्जन
अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो तुरंत कर्मचारियों को भेजकर मैनहोल को ठीक करवाया जाएगा।
- नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।