फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30 जेएनडी18: एंबुलेंस चालक पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएमओ डॉ. सुमन
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस चालक रमेश पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में पुलिस विभाग पर ठोस कार्रवाई न किए जाने के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ डाॅ. सुमन कोहली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिकायत के तौर पर ज्ञापन सौंपकर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की मांग की।
विज्ञापन

एनएचएम सांझा र्मोचा के तहत सुनीता, गौरव सहगल ने बताया कि कुछ दिन पहले सफीदों में स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस चालक पर जानलेवा हमला हुआ था। इसकी शिकायत सीएमओ तथा पुलिस विभाग से की गई थी। बावजूद इसके इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसके चलते 25 दिवसीय चरणबद्ध तरीके से जिला के एनएचएम कर्मचारी आंदोलन करेंगे। उनकी मांग है कि एंबुलेंस चालक रमेश पर हुए हमले के दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोरतम कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई हो और जिले में कार्यरत समस्त एनएचएम कर्मचारियों विशेषकर फील्ड स्टाफ की कार्यस्थल पर व ड्यूटी के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। एनएचएम कर्मचारियों का बकाया व लंबित वेतन अविलंब जारी किया जाए। जिन मांगों पर सहमति बन चुकी है, उन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि इनका लाभ कर्मचारियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप आर्य, संतोष, शीतल, योगेश, जगदीप, नवीन व सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें