25जेएनडी03-कूपों में लगी आग के मामले में एसडीएम कार्यालय पहुंचे पाजू खुर्द के ग्रामीण। स्रोत ग्
जींद। पाजू खुर्द में 22 मई को बिजली लाइन से उठी चिंगारी से जले तूड़ी के 50 कूपों के मामले में सोमवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान जयवीर को मुआवजा राशि देने के साथ-साथ बिजली कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने किसानों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि पाजू खुर्द के किसान जयवीर ने गांव के समीप ही तूड़ी के करीब 100 कूप लगा रखे थे। इन कूपों के पास से बिजली लाइन जाती है। बिजली लाइन में बार-बार शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां उठती रहती थीं।
आरोप लगाया कि उन्होंने शिकायत निगम एसडीओ सहित अन्य कर्मचारियों को दी थी। कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि यह कार्य उनके विभाग का नहीं है। जब कोई ठेकेदार आएगा तो ठीक करवाई जाएगी। फोन पर भी समस्या समाधान की गुहार लगाई और एसडीओ सफीदों से जाकर भी मिले लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। संवाद