25जेएनडी04-समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा और अन्य अधिकारी।
जींद। लघु सचिवालय में सोमवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में गांव बिशनपुरा निवासी रानी ने आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए सहायता की प्रार्थना की। गांव बड़ौदी निवासी बलजीत ने अपनी दिव्यांग पेंशन संबंधित समस्या, गांव अनूपगढ़ निवासी उषा ने वृद्धावस्था पेंशन संबंधित समस्या और कांता ने फैमिली आईडी में दर्ज आय कम करवाने संबंधी समस्या बताई। इसके अलावा जींद निवासी गौरव ने अपनी दादी के मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में हो रही देरी को लेकर शिकायत की। शिविर में आरटीए सचिव गिरीश कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सीटीएम मोनिका रानी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाए और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करवाया जाए। संवाद