फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकार से अग्रसेन कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग

Fri, 06 Oct 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अर्जुन गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अग्रसेन समाज के लिए एक कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से भी इस तर्ज पर आयोग गठन करने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने कहा कि राज्य अग्रसेन कल्याण बोर्ड अग्रसेन समाज की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ इस समाज की बेहतरी के लिए सरकार को सुझाव देगी। उपाध्यक्ष जॉनी सिंगला एवं महासचिव राहुल बंसल ने बताया गया कि यह बोर्ड अग्रवाल समाज की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही प्रमाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और इनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगा। बोर्ड समाज कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं पेश करने, फिलहाल चल रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विभिन्न विभागों से समन्वय करने, समाज के परंपरागत व्यवसाय को वर्तमान तौर-तरीकों से आगे बढ़ाने, रोजगार को बढ़ावा देने और समाज के शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नयन और अग्रवाल समाज के व्यापार की उन्नति में आ रही अड़चनों तथा परेशानियों को दूर करने के बारे में सुझाव देगा। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि बोर्ड सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों के विरुद्ध ठोस उपाय करने एवं अन्य सुझाव भी राज्य सरकार को देगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला, राजेश मित्तल, धर्मपाल सिंगला, आदित्य गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें