फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने व तीन दशक पहले आवंटित हुए प्लाॅट पर कब्जा दिलवाने की मांग

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान ​शिकायत सुनती नगराधीश सिमरन। स्रोत: सूचना व - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। नगराधीश सिमरन ने शिकायतें सुनकर संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित समयावधि में जांच करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान 10 शिकायतें दर्ज की गई।
विज्ञापन

सीटीएम सिमरन ने अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। गांव सलीमसर माजरा में पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने बारे, कुंडली के व्यक्ति ने घर का टैक्स कॉमर्शियल से डोमेस्टिक टैक्स में बदलने बारे, मालवीय नगर के व्यक्ति ने प्लॉट का इंतकाल करवाने व रायपुर निवासी व्यक्ति ने वर्ष 1994 में सरकार की ओर से आवंटित किए गए प्लॉट पर कब्जा दिलवाने बारे शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अलावा विधवा पेंशन बनवाने, इंतकाल लंबित रखने, मजदूरी दिलवाने संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीएसओ मनोज कुमार, डीपीसी कृष्णा खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें