फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता युवराज का स्वागत

विज्ञापन
फोटाे: सोनीपत के गन्नौर में जिला स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता युवराज का स - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। मुक्केबाज युवराज दहिया ने जिला स्तरीय एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गोहाना स्थित बॉक्सिंग क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में युवराज ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के आधार पर युवराज का चयन हरियाणा सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ। जींद में 3 व 4 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में युवराज ने गन्नौर का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि पर गन्नौर स्टेडियम के कोच राकेश सैनी ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। कोच ने कहा कि युवराज ने मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें