फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस का जींद में ठहराव मांगा

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी01-राज्यसभा सांसद से मिलते हुए दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस का ठहराव और वॉशिंग लाइन के निर्माण की मांग को लेकर दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा से उनके आवास महम में मुलाकात की। जांगड़ा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को रेलमंत्री के संज्ञान में लाकर उसे पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन जींद के प्रधान सुरेश पांचाल, सचिव सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र शाहपुर व कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग ने जांगड़ा को जींद की रेलवे से संबंधित दो प्रमुख मांगों के बारे में मांगपत्र दिया। इनमें ट्रेन नंबर 12421-12422 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस के जींद स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई, क्योंकि जींद से ब्यास व अमृतसर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं है। ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं जींद में एक 24 कोच की नई वॉशिंग लाइन के निर्माण की भी मांग की गई। 24 कोच की वॉशिंग लाइन होने से जींद शहर को लंबी दूरी की गाड़ियों की सुविधा मिल सकती है। सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्यसभा सदस्य ने मांगों को रेल मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है।

27जेएनडी01-राज्यसभा सांसद से मिलते हुए दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें