फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली का उचित प्रबंधन व धान की खरीद शुरू करने की मांग

Thu, 18 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी11-मार्केट कमेटी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। स्रोत भाक
विज्ञापन
जींद। भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यकारिणी ने वीरवार को मार्केट कमेटी सचिव और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्द से जल्द खरीफ की फसलों की खरीद शुरू करने, मंडियों में व्यवस्था बेहतर बनाने और धान की पराली का उचित प्रबंधन की मांग की गई।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, छज्जू राम कंडेला, जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, राममेहर राजपुरा भैण, राजेंद्र पहलवान, बलबीर ईंटल कलां कृषि विभाग में पहुंचे और अधिकारियों के साथ बातचीत में कहा कि पिछले साल खरीफ फसल खरीद को लेकर सही प्रबंधन नहीं हुआ।
इसलिए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस बार समय रहते किसानों के लिए पर्याप्त प्रबंधन किए जाएं। पराली प्रबंधन को लेकर सरकार कहती है कि वह किसानों को मशीन उपलब्ध करवाएगी लेकिन जिला प्रशासन ने पिछली बार न तो कोई मशीन उपलब्ध करवाई और इस बार भी किसी मशीन के बारे किसानों को अवगत नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भाकियू पदाधिकारी मंडी में पहुंचे और मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपकर मांग कि खरीफ की फसल धान, बाजरा व कपास की खरीद शुरू की जाए। अगर जल्द ही खरीद शुरू नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें