फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लड़कियों की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में नंदगढ़ की टीम रही अव्वल

Thu, 18 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी28-राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़ में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलडिय़ों के साथ मौज
विज्ञापन
जींद। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़ में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने शिरकत की। लड़कियों के हुए मुकाबलों में नंदगढ़ की टीम पहले और जुलाना की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं लड़कों का निडानी और अर्जुन स्टेडियम जींद की टीम के बीच फाइनल मुकाबला वीरवार रात को होगा एसडीएम होशियार सिंह और जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि आज लड़कियां शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
क्रिकेट, कुश्ती जैसे खेलों में लड़कियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। समय के साथ-साथ अभिभावकों की सोच में भी अंतर आया है। वे बेटियों को भी बेटों के समान पढ़ाई व खेलकूद के अवसर प्रदान कर रहे हैं जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें