फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र जींद में खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वीरवार से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा कुल 12 सवाल पटल पर रखेंगे। इसमें भाजपा विधायक ने जींद में लाला लाजपत राय पशु विश्विविद्यालय हिसार का रीजनल सेंटर जींद में खोलने की मांग की है। विधानसभा स्पीकर को भेजे प्रश्न में पूछ गया है कि क्या सरकार ने इस पर कोई योजना बनाई है। यदि बनाई है तो कब तक इस पर काम शुरू होगा। इसका जवाब वीरवार को ही सदन में दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विधायक जींद शहर के नहरी पेयजल पर आधारित सप्लाई के लिए सरकार से जवाब मांगेंगे। डॉ. मिड्ढा ने बताया कि सरकार से पूछा है कि मुख्यमंत्री घोषणा में लेटलतीफी के क्या कारण रहे हैं। जींद शहर में ऑटो मार्केट के निर्माण, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी के बारे भी सरकार से प्रश्न पूछा गया है। भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद शहर और संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, उद्योग को जींद की तरफ आकर्षित करने के लिए व युवाओं के रोजगार की व्यवस्था करने के लिए निरंतर प्रयासरत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें