फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उझाना को शिक्षा ब्लॉक बनाने की मांग तेज

विज्ञापन
08जेएनडी24 : खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संघ के सदस्य। स्रोत - फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री को बुके भेंट करते जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जींद की बैठक में खंड उझाना को शिक्षा ब्लॉक का दर्जा दिलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सोमवार को हुई बैठक के बाद संगठन पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी नरवाना के माध्यम से शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उझाना क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रधान प्रदीप जागलान ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से गांव उझाना को पहले ही बीडीपीओ ब्लॉक का दर्जा दिया जा चुका है लेकिन अब तक शिक्षा ब्लॉक घोषित नहीं किया गया है। पदाधिकारी सोमदत्त बेदी ने बताया कि उझाना ब्लॉक के कई विद्यालय नरवाना शिक्षा ब्लॉक से 28 से 30 किलोमीटर दूर स्थित हैं।
इस कारण शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को दफ्तरी कार्यों के लिए दूर-दूर तक यात्रा करनी पड़ती है जिससे समय और संसाधनों की भारी हानि होती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला व खंड कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी नैन, वीरेंद्र बेनीवाल, देवेंद्र मोर, शमशेर सैनी, सुरेश कुमार, अजमेर ढुल, राजवीर नैन, सुनील नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें