फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
14जेएनडी25-15 मई को राष्ट्रव्यापी ग्रामीण हड़ताल को लेकर चर्चा करते मजदूर। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जींद। किसान छात्र एकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उपप्रधान अभिषेक जुलाना ने कहा कि विश्वविद्यालय के हजारों विद्यार्थी अपनी डिग्री प्राप्त करने और अपने शैक्षणिक सफर के इस महत्वपूर्ण क्षण का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं किया गया है।
दीक्षांत समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि विद्यार्थियों के वर्षों के संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान होता है। यह विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय की गरिमा और पहचान को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन

महासचिव प्रयास सेलवाल और कार्यकारी प्रधान गोविंद सैनी ने आह्वान किया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द दीक्षांत समारोह आयोजित करवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों को उनका सम्मान मिल सके। कुलपति ने आश्वासन दिया कि दीक्षांत समारोह जल्द आयोजित करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें