14जेएनडी27-होली हार्ट स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थ
जींद। होली हार्ट स्कूल का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की साक्षी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। महक ने 91.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और दीक्षा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। अंशिका 88 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर रही। संचालक समिति सदस्य कर्नल अभेराम सुलखलेन, वजीर, दिलावर, विवेक एवं उपप्रधानाचार्य निशा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। संवाद