जींद। एमपीएचडब्ल्यू लक्ष्मी देवी की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दालमवाला गांव में सरपंच रमेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायत हुई। इस मामले में अभी तक एक महिला व एक पुरुष की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक की गिरफ्तारी बाकी है।
सरपंच ने कहा कि लक्ष्मी के एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों को बचा रही है। पंचायत में फैसला लिया गया कि पांच दिनों में पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंंगे।