नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को पैतृक गांव कलौदा खुर्द में आयोजित सम्मेलन में पहुंचे।
उनको गांव के बस अड्डे से सभा स्थल तक बाइक के जत्थे के साथ लाया गया। ग्राम पंचायत ने मंत्री बेदी को चांदी का मुकुट और स्वर्ण निर्मित श्रीराम की प्रतिमा, पगड़ी, शॉल भेंट किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा और साध्वी देवा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भविष्य में नरवाना विकास का मॉडल बनेगा। नए रोड मैप के साथ विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल संपन्न हुए विधानसभा आम चुनाव में क्षेत्र वासियों ने जो अपार जन समर्थन उन्हें दिया, वे क्षेत्रवासियों के इस ऋण को क्षेत्र में नई विकास परियोजनाओं के माध्यम से उतारने की कोशिश करेंगे। ग्राम पंचायत की रखी मांगों पर बेदी ने अपनी मंजूरी की मुहर लगाई। उन्होंने करीब एक करोड़ 50 लाख की अनुमानित राशि से बनने वाली कलौदा से खरड़वाल लिंक रोड को पक्का करवाने, कलौदा वाया खरड़वाल-समैण टोहाना होते हुए जाखल तक यानि पंजाब से जोड़ने के प्रस्ताव को भी पूरा करवाने के लिए कहा। दोनों गावों की रविदासिया चौपाल, सामान्य चौपाल की मुरम्मत एवं नवीनीकरण करवाने की भी घोषणा की। अन्य विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उक्त सभी परियोजनाएं 31 मार्च से पहले पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में एसडीएम दलजीत सिंह, बीडीपीओ जितेंद्र चौहान, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुवीर नैन, सरपंच रघुवीर नैन, प्रदीप नैन, खाप उपप्रधान भगत राम, बलवान नैन, अमित धरौदी, सरपंच खरड़वाल नवीन, शहरी हलका प्रधान प्रमोद शर्मा, मंदीप चहल, भगवती प्रसाद बागड़ी, बलदेव वाल्मीकि, भगवानदास, राजेश शर्मा, जोरा सिंह बड़नपुर मौजूद रहे।
28जेएनडी21-कलौदा खुर्द गांव में पुष्प माला से मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद