फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महानिदेशक से मिला प्रतिनिधिमंडल, मांग पूरी करने का आश्वासन

विज्ञापन
15जेएनडी17-मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए  बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा
विज्ञापन
जींद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा का राज्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान शर्मिला देवी और संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेहर वर्मा की अगुवाई में सोमवार शाम महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. मनीष बंसल के निमंत्रण पर उनके कार्यालय में मिला। राज्य महासचिव सहदेव आर्य ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन

महानिदेशक ने सकारात्मकता के साथ एसोसिएशन की सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया और उन्हें पूरा करवाने व समाधान में काफी रुचि दिखाई। बैठक में पदोन्नति सूचियां जारी करवाने, नॉर्म अनुसार पदों को स्वीकृत करवाने, राजस्थान राज्य की तर्ज पर जिला स्तर पर महिला सुपरवाइजर से पदोन्नत पद स्वीकृत करवाने सहमति बनी।
बाकी मांगों को सरकार से पूरी व लागू करवाने के लिए तत्परता से कार्य होने का आश्वासन दिया। साथ ही ऑनलाइन कार्य बारे संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए मामले को सरकार के स्तर पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान सुनील जांगड़ा, राज्य उप प्रधान सुदेश, राज्य कमेटी सदस्य बबीता और सुरेश कटारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें