15जेएनडी31-राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय व
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजकीय महाविद्यालय इकाई ने प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक को ज्ञापन सौंपा। प्रतीक शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में बैचलर ऑफ लाइफ साइंस की सीट बढ़ाए जाए क्योंकि विद्यार्थियों इस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन ज्यादा आए हुए हैं। अगर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सीट नहीं बढ़ाई गई तो विद्यार्थियों को बाहर किसी और कॉलेज में दाखिला लेना पड़ेगा। विद्यार्थी हित में 50 सीटें बढ़ाई जाएं। इस मौके रवि, अंकित, प्रतीक, श्रीकांत और प्रवेश मौजूद रहे। संवाद