फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों से प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में की शिरकत

Mon, 15 Sep 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी29: इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत करते हुए एडवोकेट विजयपाल सिंह।
विज्ञापन
सफीदों। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सफीदों के प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की। इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह, डाॅ. नरेश वर्मा, डाॅ. अशोक सम्राट, सौरभ गर्ग व अर्चना सम्राट शामिल रहे। एडवोकेट विजयपाल सिंह ने बताया कि इंडोनेशिया बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र और बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
विज्ञापन

इन्हीं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के राज्यपाल की तरफ से कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम पर कल्चरल सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक माध्यम बनेगा। इंडोनेशिया की धरा से विश्व के कोने-कोने में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर दिए गए गीता के दिव्य संदेश की गूंज अब समुद्र पार बाली में भी सुनाई दे रही है। भगवान श्रीकृष्ण के गीता संदेश को वैश्विक स्तर तक पहुंचाना हरियाणा सरकार का सौभाग्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से और स्वामी ज्ञानानंद महाराज के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार ने वर्ष 2016 से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की परंपरा शुरू की। इसे अब और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता का दिव्य ज्ञान हर किसी के जीवन में प्रकाश देने वाला है। हमें इसे केवल पढ़ना ही नहीं बल्कि अपने आचरण में उतारना चाहिए। यही गीता जयंती का वास्तविक उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें