फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फैसला आज, किसके सिर सजेगा जिला बार एसोसिएशन की चौधर का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला बार एसोसिएशन की चौधर का फैसला आज होगा। जिला बार के 982 मतदाता में से 27 ने एक दिन पहले ही अपने पसंद के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसको लेकर चुनाव अधिकारी राकेश मलिक ने सभी पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर मतदान पेटियों से लेकर चुनाव में मतदान करवाने के दौरान सभी अधिवक्ताओं की ड्यूटी तैनात कर दी है। चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी और विजेताओं की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

बाक्स
पद का नाम
प्रधान
विकास लोहान
बिजेंद्र लाठर
अरविंद लाठर
उपप्रधान पद के उम्मीदवार
अजय कुंडू
ज्योति यादव
विशाल खटकड़
सचिव पद के उम्मीदवार
आरती लाठर
संदीप कौशिक
विजेंद्र नेहरा
सहसचिव के पद पर
विजय सौलंकी व प्रशांत लखीना
बाक्स
सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा चुनाव
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े आठ से शाम चार बजे तक चलेगी। मतदान शांति पूर्ण तरीके से करवाया जाएगा। पहले दिन 27 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है। जिन अधिवक्ताओं को किसी काम से बाहर जाना था। उनसे मतदान पहले करवाया गया है।
विज्ञापन

-राकेश मलिक, चुनाव अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें