09जेएनडी04-बैठक में शामिल हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी सदस्य। स्रोत यूनियन
- फोटो : हाईवे पर स्केटिंग कर महाकुंभ के लिए जाता छात्र हिमांशु सैनी।
जींद। हरियाणा रोडवेज जाइंट एक्शन कमेटी की बैठक डिपो कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सदस्य अनिल गौतम ने की। बैठक में मुख्य रूप से जींद-पानीपत मार्ग पर प्राइवेट समिति को फायदा पहुंचाने के लिए जो परमिट दिए जा रहे हैं, उस पर विचार किया गया। जींद से पानीपत मार्ग पर प्राइवेट समिति और हरियाणा राज्य परिवहन की बसों से संबंधित समयसारिणी तीन जनवरी को जारी की गई है। इससे डिपो को आर्थिक नुकसान होगा।
डिपो के पास उस मार्ग के लिए परमिट होने के बाद भी नई समयसारिणी में रोडवेज के लिए समय नहीं दिया गया है। नियमानुसार संबंधित परिवहन विभाग और डिपो प्रबंधन के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की सहमति होने उपरांत ही किसी भी मार्ग की समय सारिणी जारी की जाती है, लेकिन समयसारिणी सही जारी न कर डिपो को आर्थिक हानि पहुंचाने के साथ-साथ जनता को भी परिवहन सुविधा से वंचित किया जा रहा है। समयसारिणी में बहुत कमियां हैं, जो प्राइवेट समिति को फायदा पहुंचाने के लिए जारी की गई है। इसके विरोध में 10 जनवरी को कमेटी की तरफ से शुक्रवार को सुबह 10 से एक बजे तक डिपो में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र, संदीप रंगा, सज्जन कंडेला, सुरेंद्र अठवाल, राजेश चोपड़ा, विनोद, अमरजीत, विजय, कूका, महेश, अरविंद कटारिया, सुखबीर, कृष्ण राजथल मौजूद रहे।