फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग नहीं मानी तो 25 को रेल रोकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
लुदाना-मोरखी रोड पर बने रेलवे अंडरपास में पानी भरने के मामले में एक सप्ताह से धरना दे रहे ग्रामीणों से शनिवार को रेलवे के अधिकारी मिले। ग्रामीणों ने 20 फरवरी को रेल रोकने की चेतावनी दी थी, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन पर अब 24 फरवरी तक का समय दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 24 फरवरी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 फरवरी को रेल रोककर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक मंडल अभियंता प्रतीक कुमार, आईओ डब्ल्यू सुरेंद्र गोयल व रेलवे सब-इंस्पेक्टर राजकुमार व सुुरेश धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि वे फाटक लगाने की मांग को उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे। उच्च अधिकारी भी स्वयं मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेंगे।
एडीईएन प्रतीक कुमार ने लोगों से रेल रोको आंदोलन टालने का आग्रह किया और समय मांगने पर लोगों ने रेल रोको आंदोलन को 24 फरवरी तक टाल दिया। लोगों का कहना था कि उनका धरना ऐसे ही जारी रहेगा। धरने पर बैठे सतबीर वर्मा, जगबीर लुदाना, वजीर, कृष्ण, राजपाल, राममेहर, सतीश व पूर्व सरपंच महेंद्र का कहना था कि जब तक रेलवे विभाग अंडरपास की जगह फाटक नहीं बना देता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजू मोर ने भी रेलवे अधिकारियों से जल्द फाटक लगाने की मांग की है। शनिवार को महिलाएं भी धरने पर डटी रही और सारा दिन भजन गाकर समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें