25जेएनडी38-ज्ञापन सौंपने एसडीएम कार्यालय के बाहर मौजूद हसला संगठन के सदस्य। संवाद
नरवाना। हसला संगठन नरवाना द्वारा बीएलओ डयूटी बारे एसडीएम नरवाना को ज्ञापन सौंपा गया।
ब्लॉक हसला प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि पीजीटी अध्यापकों की बीएलओ ड्यूटी लगाया जाना शिक्षा विरोधी निर्णय है, क्योंकि उनके द्वारा पहले ही विद्यालय व शिक्षण संबंधी कार्य, बोर्ड कक्षा संबंधी जिम्मेदारी, बोर्ड परीक्षाए मूल्यांकन संबंधी कार्य व समय-समय पर चुनाव संबंधी कार्य होते हैं।
चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 13 विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा कर्मचारी के उपलब्ध नहीं होने पर ग्रुप बी की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी साइंस, गणित, अंग्रेजी विषयों के प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाया जाना निर्णय शिक्षा विरोधी है। इस मौके पर कर्मजीत नैन, रणधीर, राजेश, नीलम, दारा सिंह, मनोज, गुरविंद्र कौर भी मौजूद रहे।