फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा से एन्हांसमेंट की दोबारा न होने तक एन्हांसमेंट नहीं भरने का लिया फैसला

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद सेक्टरवासी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में स्टेट कॉन्फिडरेशन हुडा सेक्टर हरियाणा की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि जब तक सरकार दोबारा से एन्हांसमेंट की गणना नहीं करती है तब तक एन्हांसमेंट नहीं भरेंगे। बैठक की अध्यक्षता राज्य संयोजक यशवीर मलिक ने की। बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि गलत एन्हांसमेंट के विरोध में सेेक्टरवासी पिछले तीन वर्षों से संघर्ष रहे हैं। प्रदेश के सभी सेक्टरवासी सरकार से एन्हांसमेंट की दोबारा गणना की मांग कर रहे हैं। सरकार एन्हांसमेंट की दोबारा गणना नहीं कर दोबारा पूरा लाभ नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से एन्हांसमेंट राशि की दोबारा गणना की मांग करते हैं। मांगों को लेकर सेक्टरवासी होली के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक से चंडीगढ़ में मुलाकात करेंगे। बैठक में रामनिवास ढ़िगाना, मनोज श्योराण, प्रेम दीक्षित, शिव कुमार, राजेंद्र राठी, सतीश, आशीष भारद्वाज और सतबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें