फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडियन सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप की विजेता बना झारखंड

विज्ञापन
हॉकी इंडियन सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप की विजेता झारखंड की टीम के खिलाड़ी खुशी मनाते हुए। - फोटो : Jind
विज्ञापन
राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल मैदान में 11वीं हॉकी इंडियन सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप के विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हरियाणा और झारखंड के बीच हुआ। हरियाणा टीम की कप्तानी शिवम ने तो झारखंड की टीम की कप्तानी शुकनाथ गुरिया ने की। दोनों टीम के खिलाड़ी पूरे मैच में गोल नहीं कर पाए। विजेता का फैसला शूटआउट से हुआ। 3-1 से शूट आउट में झारखंड की टीम ने हरियाणा को हराया।
विज्ञापन

हरियाणा हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मलिक ने कहा कि 17 मार्च से राजीव गांधी महाविद्यालय के खेल मैदान में हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई थी। 23 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी व कोच प्रतियोगिता में शामिल हुए। फाइनल में दोनोें टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता का फैसला शूट आउट से हुआ। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हॉकी को नई पहचान प्रदेश में दी है। टीम इंडिया में हरियाणा की तरफ से कोई न कोई खिलाड़ी शामिल होता है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। जींद जिले में पहली बार 11वीं हॉकी इंडियन सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस मौके पर देवव्रत, आईएस लाखलान, डॉॅ. राजेश श्योकंद व अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें