जींद के हुड्डा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करीब 20 युवक अपने हाथ में रॉड, कस्सी के बिंडे, डंडे पहुंचे। मार्केट में आते ही सभी युवक एक युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे के साथ सीधे सिर पर वार किया।
जींद में सुबह साढ़े 10 बजे खूनी खेल देखने को मिला। करीब 20 से ज्यादा युवकों ने एक युवक को लोहे की रॉड, डंडों और ईंटों के साथ बुरी तरह से पीटा और मौके से फरार हो गए। युवक बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने डायल 112 को और एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर के जरिए संपर्क नहीं हो पाया तो दो युवक बाइक पर बैठाकर घायल को जींद के नागरिक अस्पताल ले गए और वहां उसे दाखिल करवाया।
विज्ञापन
करीब 20 से ज्यादा युवक अपने मुंह को कपड़े के साथ बांधे हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आए। युवकों ने अपने हाथ में रॉड, कस्सी के बिंडे, डंडे और कुछ युवक हाथों में ईंट और पत्थर लिए हुए थे। मार्केट में आते ही सभी युवक एक युवक के पीछे दौड़ पड़े। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और बिंडे के साथ सीधे सिर पर वार किया। सिर पर डंडा लगते ही युवक नीचे गिर गया तो दूसरे युवक ने जमीन पर गिरे हुए पर ही हमला करते हुए डंडों के साथ वार किए। आसपास के लोग युवक को बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। घायल को उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।