जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर शर्मा नगर के पास रेलवे ट्रैक के पास गड्ढे में युवक का शव मिला। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पहचान के लिए उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मंगलवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर स्थित शर्मा नगर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढे में लगभग 33 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। जीआरपी ने तलाशी ली, मगर उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक नाभी रंग की टी-शर्ट, ग्रे रंग और नीले रंग की लोवर पहने हुए है। मृतक के दाहिने बाजू पर राकेश लिखा हुआ है। जांच अधिकारी कविता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। संवाद