फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से मिला व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव, एक हाथ भी था गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुढ़ाखेड़ा के पास से गुजर रही माइनर से मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस को एक नग्न अवस्था में गला-सड़ा शव मिला। मृतक का एक हाथ गायब है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जुलाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे गांव बुढ़ाखेड़ा के लोगों ने गांव के पास से गुजर रही किलाजफरगढ़ माइनर में एक व्यक्ति का शव देखा। माइनर में रात को ही पानी बंद हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने जुलाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलावा। शव पूरी तरह से गला-सड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। शव की हालत देखकर लगता है कि यह कई दिन से पानी में बह रहा था और पीछे से बहकर आया था।
इस बारे में जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव गला-सड़ा है। मृतक का एक हाथ भी गायब है। शव कोपोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतक के शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें