सफीदों। पुराना बस स्टैंड पर रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस के माध्यम से नगर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। देर सायं तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को एक व्यक्ति पुराना बस स्टैंड के पास बेसुध अवस्था में पड़ा था। लोगों ने समझा की यह बेहोशी में पड़ा है। कुछ घंटों के बाद लोगों ने उसको हिलाकर देखा तो वह मृत अवस्था में था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवाया। व्यक्ति की मौत का कारण अधिक मात्रा में शराब पीना बताया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।