फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भंभेवा नहर में मिले शव की नहीं हो पाई पहचान

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लुदाना पुलिस चौकी को भंभेवा गांव के पास से गुजर रही नहर में एक शव मिला है। शव पूरी तरह से गली-सड़ी हालत में है, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव किसी व्यक्ति है।
विज्ञापन

लुदाना चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को किसी ने सूचना दी कि नहर में एक शव तैर रहा है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। विजेंद्र कुमार ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह एक सप्ताह से पानी में ही था। शव के दाहिने हाथ पर एक मोटा धागा बंटा हुआ है। जिस व्यक्ति का यह शव है, उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने कहा कि आसपास के पुलिस थानों में इसकी सूचना दे दी गई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी मिले तो वह पिल्लूखेड़ा थाना, लुदाना पुलिस चौकी या फिर कंट्रोल रूम में सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें