फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीसी ने गांव सच्चा खेड़ा पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
14जेएनडी28: गांव सच्चा खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। गांव सच्चा खेड़ा में मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के बाद उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को जरूर दे और उसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय में भी भिजवाना सुनिश्चित करें। ताकि सरकार को रिपोर्ट भिजवाई जा सके। इस दौरान डीसी के सामने ग्रामीणों ने गांव की फिरनी के निर्माण, पीने के पानी, ड्रेन आदि से संबंधित समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

डीसी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिरनी से संबंधित समस्या के समाधान के लिए रिवाइज एस्टीमेट तैयार करें और इसकी रिपोर्ट उनके कार्यालय में भी भिजवाना सुनिश्चित करें। सरकार से रिवाइज एस्टीमेट पास होने के बाद जल्द से जल्द फिरनी का निर्माण करवाना सुनिश्चित करे। इसके साथ-साथ गांव में पीने के पानी के नए कनेक्शन व ड्रेन से संबंधित समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करे। डीसी ने गांव में बस न रुकने से संबंधित समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एचएसएएमबी के एक्सइन डीपी नैन, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार नैन, सरपंच प्रतिनिधि शिशपाल, तेजवीर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें