फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

Mon, 03 Mar 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में चल रही सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए डीसी ने शिक्षा विभाग, पुलिस व स्कूल प्राचार्यों के साथ डीआरडीए में बैठक की। डीसी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी और सतर्कता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में 86 परीक्षा केंद्र और 17 सीबीएसई परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा के दौरान बिजली की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आबादी वाले क्षेत्रों में नकल जैसी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए ऐसे क्षेत्रों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस को नियमित गश्त लगाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, ताकि किसी भी अनियमितता की स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना मिले और तत्काल कार्रवाई की जा सके।
वहीं एसपी राजेश कुमार ने भी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं एडीसी विवेक आर्य ने सभी परीक्षा केंद्रों की संरचनात्मक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सेंटर सुपरिंटेंडेंट को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों की चारदीवारी, खिड़कियां आदि पूरी तरह सुरक्षित और दुरुस्त होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जाए और यदि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें