पिल्लूखेड़ा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को गांव पिल्लूखेड़ा में आयोजित रात्रि ठहराव के दौरान कहा कि जिला प्रशासन व सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि आमजन की समस्या का निवारण कम से कम समय में उनके घर द्वार पर ही हो। इसके लिए जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम बहुत कारगर सिद्ध हो रहे है। इन कार्यक्रमों के दौरान मौके पर ही लोगों की समस्या सुनकर उनका निवारण करने के प्रयास किए जाते है।
जिला का यह सातवां रात्रि ठहराव कार्यक्रम है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर द्वार के नजदीक पहुंचकर किया जा रहा है। इस दौरान डीसी द्वारा गांव की आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बिजली कनेक्शन संबंधी समस्या के निवारण के लिए सरपंच को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समिति की मांगों पर विचार करते हुए नियमानुसार स्कूल में बड़ा आरओ, मनरेगा से शेड का निर्माण और सोलर पैनल लगवाने का आश्वासन भी दिया।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा डीसी के समक्ष पुरानी अनाज मंडी के लिए बिजली सप्लाई को दुरूस्त करने, कूड़ा कर्कट के लिए निर्धारित स्थल उपलब्ध करवाने, सफाई कर्मचारी लगाने, खेलों के लिए मैदान उपलब्ध करवाने, प्लाट पर हुए कब्जा छुड़वाने, राजकीय स्कूल के पास कॉलोनी की गली पक्की करवाने, पिल्लूखेड़ा से कालवा तक सडक़ को चोड़ा करवाने जैसी रमांग खी गई।
लोगों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को नियमानुसार व उचित कार्यवाही करने बारे निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों नशा प्रवृति जैसी चीजों को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लोग खत्म कर सकते हैं। छोटे मोटे झगड़े को आपसी भाईचारे के साथ गांव स्तर पर ही निपटाने के प्रयास करें। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, सफीदों के उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, बीडीपीओ नरेश शर्मा और सरपंच अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
23जेएनडी30-पिल्लूखेड़ा में आयोजित रात्रि ठहराव के दौरान मौजूद ग्रामीण और अन्य अधिकारी। स्रोत प्- फोटो : खतरे के निशान से ऊपर बहती क्वारी नदी ।