02जेएनडी14-नर्सरी बंद होने पर डीसी से मिलने पहुंची लड़कियां और ग्रामीण। संवाद
जींद। पोंकरी खेड़ी में चल रही खेल नर्सरी बंद हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीण और लड़कियां डीसी कार्यालय पहुंची और उन्होंने खेल नर्सरी खुलवाने की मांग की है। इस पर डीसी ने कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया है।
सरकारी स्कूल में अप्रैल माह में लड़कियों के लिए खेल नर्सरी शुरू की गई थी। उस समय तो कोच नहीं मिला। अब उन्हें एक गांव के ही एक युवक प्रशिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने जब कोच की मांग की गई तो नर्सरी बंद करने के ही आदेश उनके पास आ गए।
कोच रविंद्र ने बताया कि छोटी-छोटी बच्चियों के भविष्य पर ब्रेक लग गया है। रोजाना 100 के करीब बच्चियां कबड्डी खेलने आती थीं। उनका कहना है कि नौ महीने पहले खोली गई खेल नर्सरी में आज तक सरकारी कोच तक नहीं पहुंचा है।
सरकार की ओर से सुविधा तो मिली नहीं उल्टा नर्सरी पर ताला जड़ दिया गया। अब कोच की मांग उठाने पर खेल विभाग ने नर्सरी बंद करने के आदेश जारी कर दिए। डीसी ने ग्रामीणों को मामले की कार्रवाई को लेकर दो दिन का समय दिया है।