फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविरों में आई 10919 शिकायतों में से 8805 का निपटान

विज्ञापन
22जेएनडी03: समाधान ​शिविरों में आई ​शिकायतों को लेकर आयोजित वीसी में मौजूद प्रशासनिक अ​धिकारी।
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों, उनके निपटान और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
डीसी ने बताया कि जिले में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 10,919 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 8,805 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। शेष लंबित मामलों पर संबंधित विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक से पहले परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राज शेखर वुंडरु ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों से संबंधित एटीआर तथ्यात्मक और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पोर्टल पर अपलोड की जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि लंबित शिकायतों का जल्द समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने के लिए प्रभावी कार्यशैली अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें