फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जलभराव के एक सप्ताह बाद निरीक्षण के लिए मैदान में उतरे डीसी

Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी33: जलभराव की ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए डीसी। प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शनिवार को नरवाना उपमंडल के गांव दनौदा और भीखेवाला का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश के चलते खेतों और गलियों में भरे पानी को देखकर डीसी ने अधिकारियों को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानियों का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से खड़े पानी से फसल बर्बाद हो रही है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस पर डीसी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा और पंपिंग सेट समेत अन्य संसाधन तुरंत लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी होगी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें