फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां बोझ नहीं, परिवार और समाज की ताकत : देवीराम कौशिक

विज्ञापन
28जेएनडी12-ईंट भट्ठे पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य कर्मिंयों ने रूपगढ़ गांव के ईंट भट्टों पर बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता देवीराम कौशिक ने ईंट भट्टों पर कार्यरत श्रमिकों व उनके परिवारों को बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और समान अधिकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि परिवार और समाज की ताकत हैं। स्वास्थ्यकर्मी मूर्ति देवी और मुकेश रानी ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या न करने, बेटियों को शिक्षा दिलाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर प्रदान करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने विशेष रूप से भाग लिया और सभी ने मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुंशी, सुरेश, रमेश, जमादार राममिलन, धनराज, सुनीता, राजकुमारी, शांति, मनोज, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें