फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां है भगवान की अमूल्य धरोहर : देवीराम कौशिक

विज्ञापन
19जेएनडी02-कैरखेड़ी गांव में महिलाओं को शपथ दिलवाते हुए स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडेला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशानिर्देश अनुसार उपस्वास्थ्य केंद्र रूपगढ़ के गांव कैरखेड़ी में सभा का आयोजन किया गया। इसका मार्गदर्शन चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनू सिंगरोहा ने किया। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि बेटियां भगवान की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। माता-पिता को चाहिए कि कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करे।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि गर्भ में शिशु की लिंग जांच करवाना एक कानूनी अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने वाले को सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस अवसर पर गांव की सरपंच सुमन देवी, राजरानी, बिमला, अंगूरी, गुड्डी, मूर्ति, सतबीर, बिजेंद्र, रामेश्वर, शिला और रोशन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें