फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिले पिता के संपर्क में आई बेटी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 15 वर्षीय किशोरी का पिता तीन दिन पहले पॉजिटिव मिला था। इसके अलावा इलाज करवाने के लिए दिल्ली गए गढ़वाली निवासी व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 170 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि दो दिन पहले अर्बन इस्टेट निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके परिवार के अन्य लोगों के सैंपल लिए गए तो 15 वर्षीय बेटी संक्रमित पाई गई। वहीं गढ़वाली गांव निवासी व्यक्ति दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के लिए गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी इस व्यक्ति की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि उसे क्या बीमारी है। जिले में सोमवार को 191 लोगों की रिपोर्ट आई जिनमें से दो पॉजिटिव तथा 189 की निगेटिव पाई गई। 121 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 45 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें