फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव सिल्लाखेड़ी में गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव सिल्लाखेड़ी निवासी दीपक उर्फ गांधी व रिंकू को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि आठ अक्तूबर 2019 को फायर करने के एक मामले में दीपक जेल में था। वह फिलहाल जमानत पर आया हुआ था। दीपक और रिंकू के बीच कुछ बातें हुई थीं। रिंकू ने दीपक से कहा कि उसकी पत्नी के अंकित से अवैध संबंध हैं। इसी प्रकार की बात दीपक ने रिंकू से भी कही। अंकित व दीपक अच्छे दोस्त थे। पत्नी से अवैध संबंधों के शक के चलते दीपक व रिंकू ने दो महीने पहले अंकित की हत्या करने की योजना बनाई थी। तीन जून की शाम को योजना के अनुसार अंकित को घर से बुलाया गया। अंकित और रिंकू रेलवे लाइन पर बैठकर शराब पीने लगे। इसके बाद दीपक ने दोनों को खेल स्टेडियम में बुलाया। जहां पहले अंकित को शराब के नशे मेें धुत किया गया। इसके बाद अवैध संबंधों के चलते तीनों में कहासुनी हो गई। गोली मारने से पहले अंकित को पिस्तौल दिखाई गई तो उसने कहा कि अंदर डाल ले नहीं तो चल जाएगी। इस दौरान दीपक व रिंकू दोनों के हाथ में पिस्तौल थी। अंकित उठकर कुछ दूरी पर शौच करने के लिए बैठा तो दीपक ने अंकित के सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात में दो और युवकों के नाम सामने आए हैं। उन्हें भी जल्द ही पुलिस हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जाएगी।
जानकारी के लिए चार जून की अल सुबह गांव सिल्लाखेड़ी खेल स्टेडियम में 24 वर्षीय अंकित का शव मिला था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। अंकित के पिता करण सिंह की शिकायत पर गांव सिल्लाखेड़ी निवासी दीपक व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दीपक उर्फ गांधी व रिंकू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें