फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बालवाटिका से लेकर आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट हुई जारी

Sun, 02 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी12--डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एक ओर जहां 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ली जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए डेटशीट जारी की है। छठी से आठवीं कक्षा की दस मार्च तो प्राइमरी कक्षा की 17 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगे। सरकारी स्कूलों की बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा में पढऩे वाले लगभग 68 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। निदेशालय ने निर्धारित समय में परीक्षाएं करवाने बारे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

17 मार्च को बालवाटिका में इंग्लिश ओरल और 19 मार्च को हिंदी ओरल परीक्षाएं होंगी। वहीं 17 मार्च को पहली कक्षा की अंग्रेजी रिटन एसेसमेंट, 18 मार्च को इंग्लिश ओरल एसेसमेंट, 19 मार्च को गणित, 21 मार्च को हिंदी रिटन एसेसमेंट और 22 मार्च को हिंदी ओरल एसेसमेंट विषय की परीक्षा होगी। दूसरी कक्षा की 17 मार्च को गणित रिटन एसेसमेंट, 19 मार्च को हिंदी रिटन एसेसमेंट, 20 मार्च को हिंदी ओरल एसेसमेंट, 21 मार्च को इंग्लिश ओरल एसेसमेंट, 22 मार्च को इंग्लिश रिटन एसेसमेंट की परीक्षा होगी। तीसरी कक्षा की 17 मार्च को गणित रिटन एसेसमेंट, 18 मार्च को इंग्लिश ओरल एसेसमेंट, 19 मार्च को इंग्लिश रिटन एसेसमेंट, 20 मार्च को हिंदी रिटन एसेसमेंट, 21 मार्च को हिंदी ओरल एसेसमेंट, 22 मार्च को ईवीएस रिटन एससमेंट होगी। 17 मार्च को चौथी कक्षा की अंग्रेजी, 19 मार्च को गणित, 21 मार्च को ईवीएस और 22 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की 17 मार्च को गणित, 19 मार्च को अंग्रेजी, 20 मार्च को हिंदी और 22 मार्च को ईवीएस की परीक्षा होगी।
वहीं दस मार्च को छठी कक्षा की गणित, 13 मार्च को हिंदी, 17 मार्च को विज्ञान, 19 मार्च को अंग्रेजी, 21 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 22 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 24 मार्च को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत विषय की परीक्षा होगी। वहीं दस मार्च को सातवीं कक्षा की विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 19 मार्च को हिंदी, 21 मार्च को अंग्रेजी, 22 मार्च को ड्राॅइंग, गृह विज्ञान व संगीत विषय और 24 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू की परीक्षा होगी। वहीं दस मार्च को आठवीं कक्षा की अंग्रेजी, 13 मार्च को विज्ञान, 17 मार्च को गणित, 19 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को हिंदी, 22 मार्च को ड्राॅइंग, गृह विज्ञान व संगीत विषय और 24 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा में हैं 68 हजार से अधिक विद्यार्थी
बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक 68 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैंं। इसमें बाल वाटिका में 4643, पहली कक्षा में 4617, दूसरी कक्षा में 4852, तीसरी कक्षा में 7359, चौथी कक्षा में 8457, पांचवीं कक्षा में 9188, छठी कक्षा में 9207, सातवीं कक्षा में 9544 और आठवीं कक्षा में 10425 विद्यार्थी शामिल हैं।

बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा की डेटशीट हुई जारी
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की डेटशीट जारी हो चुकी है। स्कूल मुखियाओं को परीक्षा की तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए हैं। एफएलएन के तहत विद्यार्थियों को खेल-खेल में बेहतर शिक्षा दी गई है। इससे विद्यार्थियों की विषय पर अच्छी पकड़ बने। उम्मीद है कि विद्यार्थी अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें