फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैंडबॉल का हब बना जिले का दनौदा

Fri, 10 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी18-दनौदा गांव में हैंडबॉल ​खिलाड़ियों को कोचिंग देते हुए कोच राजेंद्र नैन। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। जिले का दनौदा गांव हैंडबॉल का हब बन चुका है। इस गांव से काफी हैंडबॉल के खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं। अब तक गांव से 16 खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।
विज्ञापन

बिनैण खाप के सबसे बड़े गांव दनौदा की लड़कियां देश में ही नहीं विदेश में भी छाई हुई है। गांव की 15 लड़कियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल रही हैं। वहीं एक लड़का जसमीत भी अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहचान बनाए हुए है।
वहीं वर्ष 2024 में जॉर्डन में हुई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा चार लड़कियां एशियाड खेल चुकी हैं। गांव की अनुमित साउथ कोरिया में हुई चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वहीं खिलाड़ी सुषमा जकारता में हुई चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है।
विज्ञापन

आशा भी वर्ष 2023 को चाइना में हुई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। मोनिका और मंजू ने भी कजाकिस्तान में हुई जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। आशा और मोनिका ने लेबनान में आयोजित वर्ष 2019 में जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें