11जेएनडी24-ट्रॉली में विश्राम करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। स्रोत किसान
- फोटो : संगठन
नरवाना। खनौरी बॉर्डर किसान मोर्चे पर 106वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। डल्लेवाल की बीच-बीच में नसें ब्लॉक होने के कारण ड्रिप के माध्यम से मेडिकल सहायता बंद हो रही है। इससे उनकी तबीयत फिर से बिगड़ने का डर रहता है।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि अब केंद्र सरकार को किसानों के धैर्य की और परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। बिना किसी देरी के एमएसपी गारंटी कानून बनाने का ऐलान करना चाहिए। किसान नेताओं ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर 16 मार्च को तमिलनाडु के तनकाशी जिले में किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 17 मार्च को चंडीगढ़ में किसान भवन में एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर कृषि विशेषज्ञों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का सांझा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर दातासिंहवाला-खनौरी, शंभू और रत्नपुरा मोर्चों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।