फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खनौरी किसान मोर्चे पर डल्लेवाल आज पत्रकार वार्ता कर देंगे देश को संदेश

विज्ञापन
27जेएनडी45: –पटियाला एसएसपी नानक सिंह डल्लेवाल से मिलकर उनका हालचाल जानते हुए। स्रोत किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरवाना। खनौरी किसान मोर्चे पर मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया के सामने आएंगे। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर देश वासियों को संदेश देंगे। चिकित्सकों के अनुसार डल्लेवाल को बुखार होने के कारण उनके शरीर में दर्द भी है। उन्होंने कहा जब से डल्लेवाल को बाहर खुली हवा व धूप में लाया जाता है तो उनकी तबियत में काफी हद तक बदलाव हुए हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पटियाला एसएसपी नानक सिंह सोमवार को पहुंचे।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि खनौरी मोर्चे पर 28 जनवरी सुबह 10 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल स्वयं मीडिया के माध्यम से देशवासियों को संदेश देंगे। कोहाड़ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देशभर में दोपहर 12 से 1:30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 500 से अधिक जगहों पर एवं हरियाणा में 200 से अधिक जगहों पर किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर आए। इसी तरह तमिलनाडु में 50 जगहों पर, उत्तरप्रदेश में 40 जगहों पर, कर्नाटक में 22 जगहों पर एवं राजस्थान में 20 जगहों सहित तमाम राज्यों में किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च के कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में 26 जनवरी को मध्यप्रदेश के अशोक नगर में किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के फोटो हाथ में लेकर हजारों बाइकों की यात्रा निकालने की तैयारियां की थी, लेकिन सुबह ही किसान नेता जसदेव सिंह, धर्मपाल संधू समेत तमाम पदाधिकारियों के घर पुलिस पहुंच गई और उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। नेताओं ने सवाल उठाया कि यह लोकतंत्र है क्या 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व मनाने का अधिकार सिर्फ राजनेताओं और अधिकारियों को ही है। नेताओं ने कहा कि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुद के राज्य में किसानों की आवाज को इस तरह कुचलने के प्रयास क्यों किया जा रहा है।
बाक्स

ये रहेंगे आगामी कार्यक्रम

किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर और 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर किसानों की बड़ी महापंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें