फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से होली और दिवाली पर रक्तदान कर रहे दलेल सिंह

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रक्तदान करते दलेल सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गतौली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय दलेल सिंह त्योहारों पर अनजान लोगों के लिए जीवनदाता बनकर आते हैं। हरियाणा पुलिस में हवलदार दलेल सिंह दस साल से हर होली और दिवाली पर रक्तदान करते हैं। यह रक्तदान भी किसी कार्यक्रम के समारोह में नहीं, सीधे नागरिक अस्पताल के रक्तकोष में करते हैं।
विज्ञापन

दलेल सिंह के अनुसार 2002 में एक दुर्घटना में उनके परिवार के एक व्यक्ति को चोट लग गई थी। तब उन्हें खून की जरूरत थी। वही घटना थी, जिसने खून के महत्व के बारे में समझाया। तब से नियमित रूप से रक्तदान कर रहा हूं।
दलेल सिंह के अनुसार 2002 में उनके भाई को सड़क हादसे में चोट लग गई थी। उसको खून की जरूरत थी। उस समय पता चला कि खून जीवन बचाने के लिए बेहद जरूरी है। तब से नियमित रूप से रक्तदान करते हैं। दस साल पहले उन्होंने नियम बनाया कि वे होली और दिवाली जैसे त्योहारों पर नियमित रूप से रक्तदान करेंगे। यह रक्तदान वे किसी बड़े समारोह में नहीं करते। दिवाली और होली के मौके पर सीधे नागरिक अस्पताल के रक्तकोष जाते हैं और यहां रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से उन्हें बहुत खुशी मिलती है। मन में इसका एहसास होता है कि किसी के लिए हमारे शरीर का रक्त काम आ रहा है।
विज्ञापन

दलेल सिंह के अनुसार सभी ऐसे लोगों को रक्तदान करना चाहिए जो कर सकते हैं। इससे कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति आती है। हमेशा रक्तदान करने के बाद अधिक ताकत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें