फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल : पहलवान प्रेम सरोहा ने रजत व सेवली के पहलवान गौरव ने जीता कांस्य

विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के गांव जगदीशपुर निवासी पहलवान प्रेम सरोहा राष्ट्रीय खेलों में मुकाबले के बाद र - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तराखंड में खेले जा रहे राष्ट्रीय खेलों की कुश्ती स्पर्धा में सोनीपत के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। गांव जगदीशपुर निवासी पहलवान प्रेम सरोहा ने कड़े मुकाबले में जहां रजत पदक प्राप्त किया तो वहीं गांव सेवली निवासी पहलवान गौरव ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। दोनों अलग-अलग अखाड़ों में पहलवानी का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में 130 किलोग्राम भारवर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में गांव जगदीशपुर निवासी आर्मी जवान प्रेम सरोहा का मुकाबला महाराष्ट्र के पहलवान से था। एक तरफा मुकाबले में पहलवान प्रेम सरोहा ने महाराष्ट्र के पहलवान को 4-0 के अंतर से मात देते हुए रजत पदक जीता। प्रेम सरोहा सोनीपत के रघबीर अखाड़ा में कुश्ती के दांव सीखते हैं। अखाड़े के प्रशिक्षक बलवान खत्री ने बताया कि प्रेम बेहतर मेहनती हैं, अपने शानदार खेल के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीता है।
पहलवान गौरव ने जीता कांस्य
राष्ट्रीय खेलों की कुश्ती स्पर्धा में गांव सेवली निवासी पहलवान गौरव ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता। पहलवान गौरव रायपुर स्थित कुलदीप अखाड़ा में अभ्यास करते हैं। अखाड़ा संचालक ने कहा कि गौरव में कुश्ती प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया और हरियाणा की झोली में पदक डालने में कामयाब रहे। अखाड़े में लौटने पर पहलवान का स्वागत किया जाएगा।

फोटो 37- सोनीपत के गांव जगदीशपुर निवासी पहलवान प्रेम सरोहा राष्ट्रीय खेलों में मुकाबले के बाद र- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें