जुलाना। साइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहे व्यक्ति की किलाजफरगढ़ गांव के पास कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किलाजफरगढ़ गांव निवासी कुलदीप ने जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 42 वर्षीय भाई रणबीर शनिवार शाम के समय साइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। जब वह किलाजफरगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो गांव के ही कार चालक मंदीप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, मगर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। संवाद