फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत 76759 लोगों की जांच हुई

Mon, 01 Jul 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी09-एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जांच करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। प्रदेश को एनीमियामुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एनीमियामुक्त हरियाणा अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत तीन माह तक जिलेभर के नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सब सेंटर व आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जांच शिविर लगाए गए। अब तक कुल 76759 लोगों की जांच की गई है। जांच में जिन लोगों में खून की कमी मिली है उन्हें मौके पर ही दवा दी गई है। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि इस अभियान का मकसद ग्रामीणस्तर तक बच्चों से लेकर बड़ों तक को आयरन की पूरक मात्रा देना है। किशोरावस्था में निरंतर शारीरिक एवं मानसिक बदलाव होते हैं, इसलिए इस दौरान पौष्टिक खान-पान की अधिक जरूर पड़ती है, ताकि एनीमिया एवं कुपोषण से बचा जा सके। एनीमिया एवं कुपोषण से बचने के लिए जरूरी है कि आयरन और विटामिन बी-12 से भरपूर संतुलित व पौष्टिक आहार किया जाए।

30जेएनडी09-एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जांच करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें